Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
05-Nov-2022 11:53 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक विवाहित महिला ने खुद को फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है महिला ने अपने पति के अवैध संबध से नाराज होकर आत्महत्या कर लिया है। ऐसा चर्चा है कि महिला के पति का उसके खुद के भाभी के साथ अफेयर चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, सीतामढ़ी में एक विवाहित महिला ने पति के उसके भाभी से अवैध संबंध होने से नाराज़ होकर खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। यह घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव वार्ड नंबर 3 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर गल्ले में रस्सी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।अहले सुबह दरवाजा नही खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता के शव झूल रहा था।जिसके बाद परिजनों में गम का माहौल व्यापत हो गया है।
वहीं, इस मृतक महिला की पहचान मेघा कुमारी पति मनीष कुमार के रूप में हुई है। मृतिका मेघा की शादी हिन्दू रीतिरिवाज से 2019 में हुई। इधर, शव के मृत देखते ही घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है। बताया जा रहा है कि जब इस घटना के बारे में मेघा कुमारी के पिता के सूचना मिली तो पिता भुवनेश्वर राय आनन- फानन में बेटी के घर पहुंचे, जहां बेटी के मृत देखर कर वो बेसुध हो रहे थे। बता दें कि, मृतक महिला के ससुर रामजी राय स्टेट बैंक बैरगनिया में कार्यरत है।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने अवर निरीक्षक रामलगन यादव,नेहा कुमारी ने शस्त्र बल के साथ वीरपुर गांव पहुंचकर महिला को फांसी के फंदा से नीचे उतारा और शव के पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष आजाद ने बताया कि मृतिका के मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट होगा।फर्द बयान या आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।