ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पति और 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ कुवैत भागी राजस्थान की...

पति और 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ कुवैत भागी राजस्थान की दीपिका, सीमा हैदर और अंजू के बाद अब हो रही इसकी चर्चा

15-Aug-2023 04:21 PM

By First Bihar

DESK: बीते दिनों पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने नोएडा पहुंच गयी वही राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू प्रेमी से मिलने पाकिस्तान चली गई। सीमा हैदर और अंजू के बाद अब राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की माँ दीपिका अपने प्रेमी के साथ कुवैत चली गयी है। पति और दो बच्चों को छोड़कर वह प्रेमी इरफान के साथ कुवैत भाग गई है। बताया जाता है कि प्रेमी इरफान ने दीपिका का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। इरफान के साथ दीपिका का बुर्का पहने फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इस फोटो पर जब घरवालों की नजर गई तो घर में कोहराम मच गया। 35 वर्षीय दीपिका के पति मुकेश ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। दीपिका 13 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भागी है। पति ने बताया कि तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पत्नी गुजरात चली गयी थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। तभी एक फोटो सामने आ गया जिसमें दीपिका बुर्का पहन रखी है और उसके साथ एक युवक भी नजर आ रहा है। युवक का नाम इरफान हैदर बताया जा रहा है जो गुजरात के नवाजनगर का ही रहने वाला है। 


दीपिका के पति मुकेश का कहना है कि इरफान उनकी पत्नी को भगाकर कुवैत ले गया है। जहां ब्रेनवाश कर दीपिका का धर्म परिवर्तन करवा दिया है। मुकेश ने बताया कि दीपिका अपने साथ घर में रखे 12 तोला से अधिक गहने और दो लाख 35 हजार नगद लेकर प्रेमी के साथ भागी है। हालांकि पति मुकेश ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। लेकिन अभी तक दीपिका का कोई अता-पता नहीं चल सका है। इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। 


घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने डूंगरपुर के कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की। इस घटना से नाराज लोगों ने एसपी कार्यालय का भी घेराव किया। इसी बीच दीपिका ने अपने पति मुकेश को व्हाट्सऐप कॉल कर कहा कि तुम मुझसे दुखी रहते थे इसलिए मैं तुमसे दूर आ गयी हूं। 7 जुलाई को दीपिका इलाज के नाम पर गुजरात गयी थी जिसके बाद से वह लापता है। 


जिसके बाद बुर्का पहने हुए फोटो सामने आया जिसके बाद मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। प्रेमी इरफान के कहने पर दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। वह इरफान के साथ कुवैत चली गयी है। वही पति मुकेश ने पुलिस से पत्नी की कुशल बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।