ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में 4 से अधिक की मौत; रेक्स्यू ऑपरेशन...

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में 4 से अधिक की मौत; रेक्स्यू ऑपरेशन जारी

25-Feb-2024 02:58 PM

By First Bihar

DESK : यूपी के कौशाम्बी में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है। यहां धमाके के बाद लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में पानी की कोशिश की जा रही है। 


दरअसल, कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। अबतक 2 के शव बाहर निकाले गए हैं। आग लगने के बाद फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है। हादसे 10 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 


वहीं,अभी फैक्ट्री में कई और लोगों के फंसने की आशंका जाहिर की जा रही है। फैक्ट्री के अंदर लगभग 24 लोग काम कर रहे थे. इस हादसे में फैक्ट्री मालिक की मौत होना भी बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है। आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले चुकी है। फिलहाल, कई थानों की पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।