समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
06-Feb-2024 01:55 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर मध्य प्रदेश के हरदा से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 59 लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री के आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं। घटना मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंग गए हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
आसपास के लोगों से मकानों को खाली करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। फैक्ट्री में आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले बारूद और ज्वलनशील पदार्थ रखे गए थे। अलग-अलग जिलों से सात फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंची हैं और दमकल की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्री से उठती आग की लपटों से अफरातफरी का माहौल है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी।