पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
15-Jun-2024 10:20 PM
By First Bihar
DELHI: वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद अब जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर वर्जन ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। वंदे भारत स्लीपर की पहली ट्रेन दो महीने के भीतर फैक्ट्री से बनकर बाहर निकल जाएगी। शुरुआत में दो सेट वंदे भारत स्लीपर लाने की तैयारी है। ट्रायल के बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसके संकेत दिए हैं।
रेल मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले पांच साल के दौरान करीब ढाई सौ वंदे भारत स्लीपर चलाने का रेलवे ने लक्ष्य निर्धारित किया है। शुरुआत कहां से होगी फिलहाल इसका रूट तय नहीं किया गया है लेकिन दिल्ली-मुंबई या दिल्ली कोलकाता रूप से इसकी शुरुआत होने की संभावना है। प्रत्येक ट्रेन में 16 बोगियां होंगी। जिसमें फर्स्ट एसी की एक, सेकेंड एसी की चार और थर्ड एसी की 11 बोगियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक ट्रेन में एक बार में 887 लोग स्लीपर में सफर कर सकेंगे। कोशिश है कि इस ट्रेन को बैठकर सफर करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी से भी अधिक अपडेट और सुविधाजनक बनाया जाए। क्लासिक डिजाइन की सीटें बनाई जा रही हैं, जो काफी आरामदायक होंगी। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी होटल के जैसा महसूस होगा।