Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
14-Dec-2024 03:24 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्कर्ष बैंक के समीप चारा दुकान के समीप रखे पुंज में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का चारा जलकर खाक हो गया। इस घटना को लेकर सिलाव के मनोरंजन कॉलोनी निवासी संचालक नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि बाईपास में उनका गणेश बिचाली भंडार के नाम से चारा दुकान चलता है।
वहीं,पास में ही एक मैरिज हाल है जहां शुक्रवार की रात बारात आया हुआ था। बारात में शामिल लोगों द्वारा पटाखा जलाया जा रहा था। इसी दौरान पटाखा की चिंगारी से दुकान के पास रखें पुंज में आग लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अग्निशमन दस्ता को इसकी जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी तुरंत ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा जलकर खाक हो गया था। आगलगी की घटना में 14 ट्रैक्टर पुंज जलकर खाक हो गई। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष इरफान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी दुकानदार द्वारा दी गई है मामले की छानबीन की जा रही है।