ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / यात्रीगण कृपया ध्यान दें, सहरसा-आनंद विहार और धनबाद-नासिक रोड स्पेशल के परिचालन अवधि...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, सहरसा-आनंद विहार और धनबाद-नासिक रोड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार

30-Dec-2024 06:10 PM

By First Bihar

DESK: यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे ने सहरसा-आनंद विहार और धनबाद-नासिक रोड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इस बात की जानकारी हाजीपुर रेल मंडल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मीडिया को दी। 


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा और आनंद विहार  तथा धनबाद और नासिक रोड  के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 1. गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के कुल 42 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब यह स्पेशल 01.01.2025 से 28.02.2025 तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन परिचालित की जाएगी । 


2.  गाड़ी सं. 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के कुल 42 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब यह स्पेशल 03.01.2025 से 02.03.2025 तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन परिचालित की जाएगी ।  

3. गाड़ी सं. 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल के कुल 09 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब यह स्पेशल 03.01.2025 से 31.01.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी । 

4.  गाड़ी सं. 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल के कुल 09 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब यह स्पेशल 05.01.2025 से 02.02.2025 तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी ।