मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 03:15 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादी और दादा को तलवार से काट डाला। आरोपी पोते को नशे की ऐसी लत लगी थी कि उसके लिए वह किसी की भी जान लेने पर उतारू हो जाता था। नशे के लिए आरोपी ने पहले अपनी दादी को मौत के घाट उतारा फिर दादा पर हमला बोल दिया हालांकि दादा ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के बरहरवा महानंद पंचायत के वार्ड 8 के रहने वाला प्रिंस कुमार उर्फ झुन्नु नशा के लिए पूरे दिन इतना पागल रहता था कि उसके दादा ने तांत्रिक से उसकी इलाज कराया लेकिन झुंनू नशा छोड़ने को तैयार नहीं था। झुन्नु ने अपनी दादी की तलवार से गर्दन काटकर घर के बाहर ही हत्या कर दी वहीं अपने दादा को भी तलवार से वार किया लेकिन दादा किसी तरह बचकर घर में छुपकर अपनी जान बचाई।
गांव के लोगों ने प्रिंस उर्फ झुन्नु को किसी तरह से घर में बंद कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झुन्नु के खून से सने कपड़े और खून लगे तलवार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची FSL की टीम जांच कर रही है।
गांव के लोगो ने बताया कि झुन्नु अपने पिता और मां के साथ नेपाल में रहता था। पिछले दिनों ही वह अपने गांव दादा के पास आया था। वह नशा के लिए इतना पागल रहता था कि लाख मनाने में वह नहीं माना और इलाज के बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। सनकी पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी वहीं दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सनकी पोते की इस काली करतूत से पूरे गांव के लोग दहशत में है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम