ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, कूच बिहार में फायरिंग में 4 की मौत

10-Apr-2021 11:55 AM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है, जहां चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जैसे अलग-अलग हिस्सों से हिंसा हुई है.चौथे चरण के चुनाव के दौरान CISF की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है. 

कूच बिहार के सितलकुची इलाके में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई है और इसके दौरान फायरिंग भी की गई है. कूचबिहार में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतको में एक आनंद बर्मन शामिल है. आनंद बर्मन के घरवालों का कहना है कि वह बीजेपी का समर्थक था, जबकि टीएमसी दावा कर रही है कि वो उनकी पार्टी का समर्थक था. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सीतलकूची में CISF ने अपने ऊपर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गोलियां चलाई, जिसमें चार लोग मारे गए. इससे पहले  कूचबिहार जिले में ही एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार को पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

 बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जैसे अलग-अलग हिस्सों से हिंसा हुई है. हुगली के चुंचुरा सीट से बीजपी की उम्मीदवार की गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है. लॉकेट चटर्जी  को इस दौरान  हाथ में चोट लगी है. हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है.