ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

पार्टी से निकाले जाने पर बोले अजय आलोक..बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..THANKU YOU

पार्टी से निकाले जाने पर बोले अजय आलोक..बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..THANKU YOU

14-Jun-2022 02:13 PM

PATNA: जेडीयू ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही साथ आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं के ऊपर भी कार्रवाई की है। पार्टी से निकाले जाने के बाद अजय आलोक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


जेडीयू से निकाले जाने पर अजय आलोक ने कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए..इतने साल का संबंध रहा बहुत अच्छा रहा..मेरी शुभकामनाए आप लोग को है मैं एक बार फिर कहता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद


दरअसल जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश महासचिव अनील कुमार, प्रदेश महासचिव विपीन कुमार यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अजय आलोक को पद से मुक्त करते हुए दल के प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त भंग समाज सुधार सेनानी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को पटना में एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमेश कुशवाहा ने दी। 


JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी दल को मजबूत एवं सशक्त करने के लिये बनाये जाते है और उनसे अपेक्षा की जाती है कि अपनी पूरी उर्जा का इस्तेमाल पार्टी एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी को मजबूती प्रदान करने में लगायेंगे। लेकिन इसके विपरीत पिछले कई महिनों से ऐसे कई जिलों से लगातार सूचना मिल रही है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी दलहित के विपरीत पार्टी का समानांतर कार्यक्रम चलाने की भूमिका अदा कर रहे हैं।


वे पार्टी पदाधिकारी के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गलत संवाद स्थापित कर दिग्भ्रमित कर रहे हैं। कुछ पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर बात कर ऐसे कृत्यों से परहेज करने का परामर्श दिया गया, इसके बावजूद ऐसे कृत किये जा रहे है, जो पूर्णतः दल विरोधी है। इसी को लेकर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। पार्टी में सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं। पार्टी में सबकों जिम्मेदारी दी गयी है जो पार्टी हित से हटकर काम करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 


वही जेडीयू के इस कार्रवाई पर अजय आलोक ने कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए..इतने साल का संबंध रहा बहुत अच्छा रहा..मेरी शुभकामनाए आप लोग को है मैं एक बार फिर कहता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद