अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Jan-2023 02:45 PM
PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' का कार्यक्रम आज भी हुआ। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU प्रदेश कार्यालय पहुंच गये। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। CM नीतीश को पार्टी दफ्तर में देख एक शख्स खुशी से झूम उठा। उसकी बातें सुनकर मुख्यमंत्री भी पीछे मुड़कर देखने लगे।
जेडीयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। पार्टी दफ्तर का भ्रमण कर उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये। पार्टी कार्यालय में वहां के कर्मियों और कार्यकर्ताओं से जब वे मिल रहे थे तभी इस दौरान एक शख्स पार्टी दफ्तर में मौजूद था जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखते ही प्रणाम करने लगा।
उसके मुंह से सबसे पहले यह निकला कि प्रणाम सर..हम लक्ष्मी यादव के लड़का हुए सर..इतना सुनते ही मुख्यमंत्री पीछे की ओर घुमे और उस शख्स को देखे और कहा कि अच्छा..मुख्यमंत्री जैसे ही पीछे घुमकर देखे वह शख्स खुशी से झूम उठा। उसके चेहरे की मुस्कान को देखकर यह समझा जा सकता है मुख्यमंत्री से मिलकर वह कितना खुश था। फिर नीतीश कुमार आगे की ओर बढ़ गये। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वे सीएम आवास की ओर रवाना हो गये।