सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
14-Sep-2020 09:08 PM
DESK : पुलिस ने पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गैंग के 2 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों सोनू पंजाबन के गिरोह के पार्टनर हैं. इन लोगों के ऊपर ऑनलाइन स्पा के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट करने का भी आरोप है. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर इनके पूरे रैकेट के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही है.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित एक पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया गया. थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट भी किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों सोनू पंजाबन के गिरोह के पार्टनर हैं. वही सोनू पंजाबन जो एक बड़े सेक्स रैकेट के धंधे में पकड़े जाने के बाद फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है.
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि ललित गुप्ता ने थाना सेक्टर-58 में रविवार की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को उन्होंने एक वेबसाइट के माध्यम से स्पा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी और आरोपियों ने उनसे ठगी और लूटपाट की. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संजय उर्फ शान और अर्जुन नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के फोन के माध्यम से पुलिस को पता चला है कि ये लोग ऑनलाइन स्पा के नाम पर कॉलगर्ल रैकेट चलाते थे तथा लड़की को अकेले लेने आए लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट भी करते थे. अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश दिल्ली की जेल में बंद सोनू पंजाबन गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं.