Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
26-Apr-2023 11:07 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 25 अप्रैल को रात 7:42 में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बीच प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बिहार सरकार के तरफ से 2 दिनों का राजकीय शोक प्रकट किया गया है।
बिहार सरकार के सबसे पत्र लिखकर कहा गया है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन राज्य सरकार द्वारा दिनांक 26 और 27 अप्रैल 2023 को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राज्य के उन सभी भवनों जिन पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वो आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि में राजकीय समारोह सांस्कृतिक मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे
मालूम हो कि, बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने भी दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
आपको बताते चलें कि, बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया है। दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।