खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Aug-2023 02:58 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के राजेन्द्र नगर में मैकडॉवेल गोलंबर पार्क 2 और 3 का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय भाजपा विधायक अरूण कुमार सिन्हा को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था लेकिन भाजपा विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। तेजप्रताप यादव से जब बीजेपी विधायक अरूण कुमार सिन्हा के गायब रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह भगोड़ा है पहले हमारे पिता जी से डरता था आज हमसे डरके नहीं आया।
तेजप्रताप ने कहा कि अरुण सिन्हा को इस कार्यक्रम में रहना चाहिए था। जनता ने चुनकर उनकों विधायक बनाया है। विधायकी का दुरुपयोग करना बंद करें। प्रतिनिधि को उपस्थित रहना चाहिए था। अरुण सिन्हा ने जनता के भरोसे को तोड़ने का काम किया है।
जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसे कराने की मांग की थी जिसे लेकर कोर्ट ने आदेश दिया है। यहां तो भाजपा हार गई। 2024 और 2025 में भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इसलिए यहां के विधायक डर गये हैं। इस कार्यक्रम में नहीं आये हैं। बीजेपी के लोग तो डरपोक है। और विधायक भी डरपोक है जो नहीं आए हैं। भाजपा पूरी तरह से डर चुका है। जनता के मौके को गंवाने का काम किया है।
अरुण सिन्हा के बारे में कहा कि यह भगोड़ा है पहले हमारे पिता जी से डरता था आज हमसे डरके नहीं आया। तेजप्रताप ने कहा कि पार्क सबके लिए है यहां आइए योगा कीजिए, ध्यान करीये और वृक्षारोपण भी कीजिए। सुशील मोदी को भी यहां आकर पेड़ लगाना चाहिए।