बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
01-May-2020 09:09 AM
DESK : एक सिरफिरे शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटे भाई के पूरे परिवार की हत्या कर दी और उसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया. थाने पहुंच कर पुलिस के सामने उसने कहा कि मेरे ऊपर भूत सवार हो गया था, जिसके बाद हमने सबको मार दिया. इसके बाद पुलिस ने हत्या में मदद करने वाले उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामला यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना इलाके के गुदौली गांव की है. जहां सनकी बाप-बेटे ने मिलकर परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी. मृतकों में आरोपी के माता-पिता, छोटा भाई, उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस को मामले की जानकारी तब लगी जब आरोपी खुद थाने पहुंचा.
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी की डेड बॉडी बरामद की है. पुलिस के अनुसार आरोपी अजय मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. जांच में गृह कलह का मामला सामने आया है. पूछताछ के दौरान 50 साल के आरोपी अजय सिंह और उसके बेटे अवनीश सिंह ने बूढ़े बाप को गाली देते हुए पुलिस को बताया कि वह छोटी बहू पर बुरी नजर रखता था और जमीन बेचकर सारा हिस्सा उन्हें ही दे दिया हमें कुछ भी नहीं दिया. जिसके कारण सब को मार दिए. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर उस समय भूत सवार हो गया था. दोनों आरोपी मृतक पिता, भाई और उसकी पत्नी को लगातार गाली दे रहे थे. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.