दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jan-2020 07:04 AM
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे. दिल्ली में आयोजित एक प्रोग्राम में पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा करने वाले हैं. कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा लेंगे. परीक्षा पर चर्चा सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगी. कार्यक्रम में इस बार खासतौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने और सवाल पूछने का मौका मिलेगा.
पीएम मोदी के साथ इस चर्चा में हिस्सा लेने के लिए 9वीं से 12वीं क्लास के छात्रों को एक निबंध प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है. जिसमें छात्रों ने अलग-अलग मुद्दों पर निबंध लिखे. पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिए स्टूडेंट्स बेहद उत्साहित हैं. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे. कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री से पूछने के लिए जो सवाल भेजे हैं उसमें बड़ी तादाद पढ़ाई -लिखाई, परीक्षा के तनाव और उनके स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं.
आपको बता दें कि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के मद्देनजर ओडिशा, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जाकर छात्रों से मुलाकात की है. उन्होंने स्कूल में छात्रों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर स्टूडेंट्स और शिक्षकों के साथ बातचीत की. धोत्रे ने छात्रों से कहा कि वे किसी भी परीक्षा का दबाव न लें और 20 जनवरी को 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम देखें, जिसमें प्रधानमंत्री देशभर के स्कूली छात्रों के साथ परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करेंगे.