Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Aug-2022 07:53 AM
GAYA : गया से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे धनकुटी अनुसूचित टोला में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी. परिजनों ने घटना को अंजाम देने के बाद लड़की के शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया. वही, युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसन फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की तीन से पांच महीने तक की गर्भवती बताई जा रही है. जबकि युवक पहले से शादीशुदा है. युवक सोमवार रात से गायब था. मंगलवार की दोपहर युवक का शव ट्रैक पर मिला. वहीं, इस घटना के बाद युवती का अधजला शव बारामत हुआ. पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.
युवक की पहचान गेरे धनकुटी टोला के निवासी चंदर मांझी के 30 वर्षीय पुत्र विष्णु मांझी के रूप में हुई. वहीं, युवती रामानंद मांझी की पुत्री गुड़िया बताई जा रही है. हत्या के बाद से युवक-युवती के परिजन फरार है. पुलिस दोनों के घर पहुंचकर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. वहीं, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.