पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Mar-2024 02:02 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत छिड़ गई है। इस सियासी जंग की वजह है पूर्णिया लोकसभा सीट। ऐसे तो ये सीट राजद के खाते में गई है और यहां से कैंडिडेट को सिंबल भी दे दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी यहां से कांग्रेस नेता पप्पू यादव अपना दावा ठोक रहे हैं और चुनाव मैदान में उतरने की भी बात कह रहे हैं। ऐसे में अब इस विवाद में बिमा भारती जिन्हें राजद ने सिंबल दिया है उनकी प्रतिक्रिया भी समाने आई है।
जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्णिया लोकसभा सीट की कैंडिडेट बीमा भारती ने कहा कि - पप्पू यादव बड़े भाई हैं उनसे आग्रह है। महागठबंधन का धर्म उनको निभाना चाहिए। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस राजद और वाम डाल सभी लोगों ने मिलकर हमारे नाम का समर्थन किया है। ऐसे में उनको भी हमारा समर्थन करना चाहिए।
इसके आगे बीमा भारती ने कहा कि -पप्पू यादव कांग्रेस में है कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह पूरे देश की लड़ाई है सिर्फ पूर्णिया की लड़ाई नहीं है। तो पूरे देश की लड़ाई में इस तरह की बातें करनी कहीं से अच्छी बात नहीं है। वह हमारे गार्जियन है और गार्जियन की तरह फर्ज निभाने की कोशिश करें यही हम उनसे निवेदन करेंगे।
उधर फ्रेंडली फाइट ने बिमा भारती ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा काम नहीं करेंगे और मुझे अपना समर्थन देंगे इसलिए इस बात पर मैं विचार ही नहीं कर रही कि वह चुनाव मैदान में मेरे खिलाफ उतरेंगे। हालांकि, पप्पू यादव ने साफ कर दिया है कि वह दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। उनके कार्यालय के तरफ से नामांकन की तारीख भी जारी कर दी है।