ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

पप्पू यादव पर हुआ FIR, लॉकडाउन में भीड़ जुटाने का आरोप

13-May-2020 11:56 AM

DELHI: कोरोना संकट के बीच गरीबों को आर्थिक मदद करने वाले पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना में केस दर्ज किया गया है. पप्पू यादव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज हुआ है. उनपर आरोप है कि लॉकडाउन के बीच मजदूरों के मदद के नाम पर ओखला मंडी में सैकड़ों मजदूरों का भीड़ जुटाया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई. 


दिल्ली में बिहार सरकार का कर रहे थे विरोध

पप्पू यादव सैकड़ों मजदूरों को जुटाकर वहां पर बिहार सरकार के विरोध कर रहे थे. इसके अलावे वह सरकार पर कई आरोप लगा रहे थे. सैकड़ों भीड़ उस दौरान मौजूद थी. यादव ने कहा था कि बिहार के एक-एक मजदूरों को घर ले जाया जाएगा. अगर सरकार के पास रेलवे का किराया नहीं है तो वो किराया देने के लिए तैयार हैं. 

कोरोना संकट के बीच पप्पू यादव गरीबों के बीच राशन से लेकर पैसे तक की मदद कर रहे हैं. बिहार के कई जगहों पर उन्होंने मजदूरों को आर्थिक मदद की. इसके अलावे वह दिल्ली में भी लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद कर रहे हैं. यादव ने कोटा में फंसे छात्रों को लेकर 30 बस की व्यवस्था की थी. लेकिन ट्रेन चलने केे कारण इसकी जरूरत नहीं पड़ी. वह लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने की भी सरकार से  मांग कर रहे थे.