सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Apr-2022 09:18 PM
VAISHALI : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार को जमकर घेरा है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में सुशासन का दावा केवल छलावा है। हकीकत यह है कि अपराधी जब चाहे किसी की भी हत्या कर निकल जा रहे हैं। दरअसल पप्पू यादव आज वैशाली में उस परिवार का दर्द बांटने पहुंचे थे जिस परिवार के मुखिया की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी।
जाप नेता पप्पू यादव आज वैशाली जिले के सहदेई ओपी थाना इलाके में अपराधियों की तरफ से निशाना बनाए गए स्वर्ण कारोबारी के घर पहुंचे थे। स्वर्ण कारोबारी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने आज उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष में कोई फर्क नहीं बचा है। सरकार केवल सुशासन का दावा करती है और विपक्ष अपराध पर राजनीति।
इतना ही नहीं पप्पू यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली जाने पर भी चुटकी ली। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव को जमानत मिली लेकिन उनका परिवार ऐसे जश्न मना रहा है जैसे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस या फिर भगत सिंह को जमानत मिली हो। बीजेपी की तरफ से तिरंगे को लेकर रिकॉर्ड बनाए जाने पर भी पप्पू ने सवाल खड़ा किया। पप्पू ने कहा कि जब बिहार का जीडीपी बांग्लादेश से भी कम हो तो हम किस बात के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का जश्न मना रहे हैं।