मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
13-Oct-2024 04:46 PM
By First Bihar
DESK: NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही मुंबई के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं तमाम मंत्रियों के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गयी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दुखद बताया और लारेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताते हुए धमकी कि यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र महाजंगलराज है। वाई सिक्योरिटी रहते पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाजंगलराज होने का शर्मनाक प्रमाण है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। महाराष्ट्र की बीजेपी गठबंधन की सरकार जब अपने दल के इतने रसूख वाले नेता की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम जनता का क्या होगा?
पप्पू यादव ने आगे कहा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज..एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है। लोगों को मार रहा है और सब मुकदर्शक बने हुए हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया की हत्या की अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
महाराष्ट्र में महाजंगलराज
Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक
पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका
शर्मनाक प्रमाण!
बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत
दुःखद है,BJP गठबंधन सरकार अपने दल के
इतने रसूख़ वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है
तो अमलोगों का क्या होगा?
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024यह देश है या हिजड़ों की फौज
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं
कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला
कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा
ote>