पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 04:21 PM
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को अपने निशाने पर ले रही हैं. बिहार और झारखंड में भी इस कानून के खिलाफ सड़क पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पी यादव ने आज झारखंड के गोड्डा में जनसभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया.
गोड्डा में पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया गया था. यदि आधार कार्ड हमारी पहचान नहीं है, नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की रिश्तेदारी मुसलमानों के साथ है. क्योंकि ज्यादातर लोगों की शादी मुसलमानों के घर हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी की नहीं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी की लड़ाई लड़ रही है.
पप्पू यादव ने आगे कहा कि यह कानून लागू होने के कारण एक दिन मुल्क टूट जाएगा. पहले दलितों को और अब मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत की तहजीब यही कहती है कि हम किसी के जाति और धर्म के नाम पर नहीं रोक सकते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार में आये थे तब भी झूठ बोले थे, झारखंड में आये तब भी झूठ ही बोले. इस देश में मुसलमान काफिर नहीं है. सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं.