देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान
02-Dec-2024 01:49 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को वीडियो कॉल कर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने भोजपुर से शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया पुलिस की टीम ने आरा के डुमरिया शाहपुर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने वीडियो कॉल कर सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस की गिरप्त में आए आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर यादव के बेटे राम बाबू राय के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने के बाद उसे अपने साथ पूर्णिया ले गई है, जहां उससे पूछताछ जारी है। आरोपी राम बाबू ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।
बीते 1 दिसंबर की सुबह आरोपी ने 13 सेकेंड का वीडियो भेजकर कहा था कि ‘पप्पू यादव को 5-6 दिन में खत्म करने का ऑर्डर मिला है, हमलोग उसे जल्द मारेंगे। हम पटना पहुंच चुके हैं’। आरोपी राम बाबू राय ने व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल भेजकर कहा था कि ‘पप्पू यादव से कहें कि वह लॉलेंस भाई से माफी मांग ले। अगर माफी नही मांगते हैं तो उन्हें मारकर ही दम लेंगे। हम जिस मिशन पर आए हैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे’।
इससे पहले 29 नवंबर की देर रात बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों ने पप्पू यादव के ह्वाट्सएप मैसेज भेजकर 24 घंटे के भीतर उनकी हत्या कर देने का दावा किया था। बदमाश ने लिखा था, “आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे..हमारे साथी तैयारी मुक्कमल है.. हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं.. आखिरी चौबीस घंटे तुम्हारे गार्ड भी नहीं बचा सकते..लॉनेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से तुझे हैप्पी बर्थडे.. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इंज्वाय योर लास्ट डेट”।
बता दें कि मुंबई में पिछले दिनों सलमान खान के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्वोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। इसके बाद अपने बड़बोलेपन के कारण पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं।
पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा करार दिया था और बिश्नोई गैंग को 24 घंटे में खत्म करने का दावा कर दिया था। इसके बाद से ही पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी पत्नी कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने तो यहा तक कह दिया था कि उनका पप्पू यादव से कोई लेना देना नहीं है।