Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
15-May-2021 08:50 AM
PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। 4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गयी। पप्पू यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डीएमसीएच के डॉक्टरों ने उन्हें भोजन ग्रहण करने की सलाह दी।
डॉक्टरों ने कहा कि भोजन नहीं करने से इम्युनिटी पावर घट रही है। किडनी में इंफेक्शन, हार्ट की समस्या और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डीएमसीएच के डॉक्टरों की सलाह के बाद पप्पू यादव ने आज अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं अनशन समाप्त कर रहा हूं। मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं होगी।
साथियों
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 14, 2021
अभी मैं अनशन समाप्त कर रहा हूं।
मरीजों की सेवा में कोई कमी न हो!
4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण सेहत बिगड़ती जा रही थी।डॉक्टरों ने कहा भोजन न करने से इम्युनिटी पावर घट रही है।किडनी में इंफेक्शन, सांस में तकलीफ, हार्ट की समस्या है।तत्काल भोजन ग्रहण करने का दबाव था।
गौरतलब है कि पप्पू यादव को पटना के मंदिरी स्थित आवास से 11 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने अनशन शुरू करने की घोषणा की थी। पूर्व सांसद ने दावा किया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने 4 दिनों से जारी भूख हड़ताल को वापस ले लिया। पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए पप्पू यादव को डीएमसीएच से पटना रेफर किया जा सकता है। मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की।