बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
04-Oct-2021 08:49 PM
PATNA: स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले क्रांति नायक पप्पू यादव को आज मधेपुरा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। ऐसे में जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पप्पू यादव की रिहाई को जनता की जीत बताते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं। हम लोग देश के संविधान और न्याय प्रक्रिया में भरोसा रखते हैं। जिसके सामने साजिशों का परास्त होना तय था। आखिरकार सच्चाई की ही जीत हुई।
दानवीर ने कहा कि क्रांति नायक पप्पू यादव ने कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों के जीवन को बचाया। अस्पताल माफिया, एम्बुलेंस चोर सांसद और भाजपा के दबाव में बिहार सरकार ने उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा था। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सत्ताधारी और विपक्ष के नेता अपने-अपने घरों में दुबके थे। उस वक्त अपने मेजर ऑपरेशन के बाद भी एकमात्र पप्पू यादव सम्पूर्ण बिहार में अस्पताल से लेकर शमशान घाट तक जरूरतमंद लोगों को मदद पंहुचा रहे थे। तब वे लाचार और बेबस लोगों के बीच दवाई, ऑक्सीजन, भोजन, अस्पतालों में बेड, एम्बुलेंस आदि मुहैया करवा रहे थे। यह देश की करोड़ों जनता देख रही थी। इसके लिए अभी हाल ही में IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने उन्हें सम्मानित भी किया। देश के करोड़ों लोगों की दुआ कबूल हुई और आखिरकार सत्य की जीत हुई।
उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में न्याय की जीत हुई। सत्य एक बार फिर पराजित नहीं हुआ और दीन दुखियों के सेवक, गरीब गुरबों के मसीहा, जनहित के मुद्दों के संघर्ष के अगुआ पप्पू यादव की रिहाई हुई। इसके लिए हम देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के आभारी है। साथ ही पार्टी व उनके चाहने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि आपकी दुआ कबूल हुई। राजू दानवीर इस खुशी के मौके पर नेता व कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर न्यायालय के फैसले का स्वागत करते नजर आए।