पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Mar-2024 08:36 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट की आश में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर चुके पप्पू यादव और जेडीयू के बीच सोशल मीडिया पर सियासी गंज छिड़ गया है। जेडीयू द्वारा गए पोस्ट के बाद अब पप्पू यादव ने पलटवार किया है।
दरअसल, लालू के सियासी गेम के शिकार बने पप्पू यादव को अब भी उम्मीद है कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देगी, हालांकि यह सीट आरजेडी के खाते में चली गई है और लालू प्रसाद उस सीट से बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पप्पू यादव ने शुक्रवार को एलान किया कि वे कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा था कि, “सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे”।
पप्पू यादव के इस पोस्ट को एक्स पर टैग करते हुए अब जेडीयूने तीखा तंज किया है। जेडीयू के आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा गया कि, “बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम- पप्पू को पास कराएंगे पप्पू.. पप्पू को पीएम बनाएंगे पप्पू”। जेडीयू ने इस पोस्ट के जरिए पप्पू यादव और राहुल गांधी दोनों को एक साथ निशाना बनाया है।
जेडीयू के ट्वीट से भड़के पप्पू यादव ने तीखा पलटवार किया है। पप्पू यादव ने जेडीयू के उस पोस्ट को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि, “गप्पू हो जाएंगे बेरोज़गार.. चाचा की भी जाएगी सरकार.. देश के युवाओं को मिलेगा रोज़गार.. राहुल गांधी की बनेगी सरकार”।
