कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
23-Oct-2021 10:12 PM
PURNIA : पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन लगातार जारी है। 20 अक्टूबर को इसकी शुरुआत हुई थी और अब प्रतियोगिता दिलचस्प दौर में पहुंच चुकी है। आज अलग-अलग कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में टीमों ने जीत हासिल की। पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित स्थानीय ई होम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर एन एच 31 पूर्णिया में बैडमिंटन बास्केटबॉल बॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली गई। उक्त आशय की जानकारी बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य सह प्रशिक्षक व पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजन सदस्य हरिओम झा ने दी और कहा कि पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित ई होम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में एक साथ एक जगह एक ही मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबॉल बॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। खिलाड़ियों को सुविधाएं के साथ-साथ आउटडोर गेम्स, आउटडोर जीम एवं चिल्ड्रन पार्क का लुत्फ उठा रहे हैं। खिलाड़ियों की उत्साह देखते ही बनती है। इनका सारा का सारा सरे पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा को जाता है, जिन्होंने ने पूर्णिया को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देकर पूर्णिया जिला का मान बढ़ाया है। यह देख काफी सुखद अहसास होता है। पूर्णिया में पढ़ाई-लिखाई के साथ - साथ खेलों का बेहतरीन माहौल बनता जा रहा है। सभी खेलों में पूर्णिया के खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं।
आज खेले गए अहम् मुकाबले और नतीजे
बैडमिंटन बालिका वर्ग में शमीमा गाजी, मोनी कुमारी,रानी कुमारी अपनी - अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर मैच जीत दुसरे दौर में जगह बनाई। बॉलीबॉल बालक वर्ग में एलूमनी डी ए भी एवं राइजिंग शमशेर अपने अपने मैच जीते। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब ने भी एस आर डी ए भी को हराया।
बैडमिंटन बालिका वर्ग प्रतियोगिता
शमीमा गाजी ने खुशी कुमारी को दोनों सेट में 21-13 एवं 21-12 में हराई।
रानी कुमारी ने प्रिया-1 को 21-08 एवं 21-08 को हराई।
मोनी कुमारी ने सीता कुमारी को 21-14 एवं 21-07 से हराकर दुसरे दौर में अपनी जगह बनाई।
बॉलीबॉल बालक प्रतियोगिता
एलूमनी डी ए भी ने स्पोटिंग फिजिकल एकाडमी को 25-12 से हराया।
राइजिंग शमशेर ने पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब को 25-21 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश की।
बास्केटबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता
पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब बी ने डेफोडिल को 36- 00 से हराया।
बास्केटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में
पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब ने एस आर डी ए भी स्कूल को 24-02 से हराया
कोशी कोलनी ने पिंक बर्ड को 14-00 से हराया।