BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
12-Feb-2023 09:31 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली जिले के पातेपुर में JCB से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह चौड़ में जेसीबी से खुदाई हुई थी इस दौरान गड्ढे में दो बच्चे डूब गये। जिसके कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव निवासी राजेश पटेल खेत मे फसल की पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनके 10 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार और 8 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी पिता से मिलने गये थे। इसी बीच मे खेत की पगडंडी के रास्ते से दोनों मासूम भाई बहन घर लौट रहे थे तभी बच्ची का पैर फिसल गया और पानी से भरे गढ्ढे में डूबने लगी। इसी बीच उसका भाई सोहन उसे बचाने गया तो उसका पैर भी फिसल गया और वह भी गहरे पानी में चला गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई बहन की डूबने से मौत हो गई।