ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

पंचतत्व में विलीन हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

10-Dec-2021 04:45 PM

DESK : देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार आज नई दिल्ली में पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ कर दिया गया. उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. सबने नम आंखों से जनरल बिपिन रावत को अंतिम विदाई दी. उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान वहां लगभग 800 जवान मौजूद थें. बराड़ स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी. आपको बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसरों की मौत हो गई थी.


आपको बता दें कि पाकिस्तान के उच्चायोग में तैनात सुरक्षा सलाहकार भी जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे. सीडीएस जनरल रावत की अंतिम यात्रा में शामिल होने जनरल शेवेंद्र सिल्वा भी पहुंचे, जो श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं और आर्मी कमांडर हैं. इसके अलावा रॉयल भूटान आर्मी के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर ब्रिगेडियर दोरजी रिंचेन भी शामिल हुए. नेपाली सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल बालकृष्ण कार्की भी शामिल हुए. यही नहीं बांग्लादेश के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल वाकिर-उज-जमान भी अंतिम यात्रा में थे.


इससे पहले सुबह से ही सीडीएस जनरल रावत के घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लगी रही. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, तमाम केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बड़ी हस्तियों ने सीडीएस के घर पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.