खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
20-May-2020 10:44 AM
PATNA : नौकरी का इंतजार कर रहे हैं बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और मुख्यमंत्री गली-नाली पक्कीकरण योजना के तहत बहाली ली जाएगी.
721पदों पर तकनीकी सहायक और 529 पदों पर लेखापाल सहायक सह आइटी सहायक के पदों पर बहाली की जाएगी. इसके लिए पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं.
प्रधान सचिव ने कहा कि उपरोक्त दो योजनाएं विभाग के माध्यम से पूरी की जानी है. इन योजनाओं को पूरा करने के लिए 2095 तकनीकी सहायक और 2095 लेखापाल सहायक की नियुक्ति की जानी थी. लेकिन दोनों पदों पर क्रमशः 1375 और 1561 की ही नियुक्ति की जा सकी है. बाकि के पद खाली पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों योजनाओं को 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐसे में शेष पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए इसके लिए जिला स्तर पर कार्रवाई की जाए.