BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण
06-Nov-2020 08:54 AM
PATNA : पटना के धनरूआ के महादेव स्थान में दो पक्षों के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी. दोनों पक्षों ने पंचायत इसलिए बुलाई थी ताकि लंबे समय से चला आ रही जमीनी विवाद सुलझ जाए. लेकिन पंचायत के दौरान ठीक इसका उल्टा हो गया.
एक पक्ष को इतना गुस्सा आया कि वो घर से लोडेड पिस्टल लेकर आया और दूसरे पक्ष के दंपत्ति को गोली मार दी. घायल की पहचान 22 साल के शिशुपाल और 19 साल की उसकी पत्नी सुलेखा देवी के रुप में की गई है. गंभीर रुप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक ही प्लॉट पर गांव के सुदर्शन यादव और रामानुज प्रसाद अपना-अपना दावा कर रहे थे. इसे ही सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. लेकिन पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष भड़क गया और कहासुनी होने लगी. इसके बाद सुदर्शन यादव का बेटा अपने घर गया, लोडेड पिस्टल लेकर आ गया और रामानुज प्रसाद के बेटे और बहू को टारगेट कर गोली मार दी. जिसमें से एक गोली शिशुपाल के पेट में तो दूसरी गोली उसकी पत्नी सुलेखा के कमर के पास जा लगी. जिसके बाद पंचायत में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. पर आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सका है.