गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Apr-2021 05:29 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: एक कलयुगी दामाद की करतूत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल दामाद पर ससुर को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सांख नवटोलिया की है। मृतक की पहचान कारी महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि 2019 में कारी महतों ने अपनी बेटी की शादी समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र निवासी सरोज महतो के साथ बड़े ही धूमधाम से हिन्दू रिती रिवाज के साथ की थी। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही लड़की के ससुरालवालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। जब ससुरालवालों ने लड़की को अपने साथ ले जाने से इनकार किया तब परिजनों की शिकायत पर पंचायत बिठाई गयी। पंचायत ने यह फैसला लिया कि यदि लड़की को ससुरालवाले अपने साथ रखना नहीं चाहते है तो दहेज में दिए गये सामान और 3 लाख कैश लड़की वालों को वापस कर दिया जाए।

पंचायत के फैसले के बाद लड़का पैसे देने के बहाने 5 साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा और ससुर को अपने साथ बाजार ले गया। जिसके बाद मृत हालत में ससुर को घर के बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि दामाद ने ही जहर देकर ससुर की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।