Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
14-Mar-2021 11:14 AM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी की क्या स्थिति है यह बात किसी से छिपी नहीं है. आये दिन सैकड़ों शराब की बोतलें पुलिस का हाथ लगती हैं. अपराधी तो दूर खुद जनप्रतिनिधि भी सरकार द्वारा लाये गए शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाते नजर आते हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र के मोहहमदपुर पंचायत के मुखिया अनन्त शयनम के साथ दो लोगों को शराब पार्टी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
आपको बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है लेकिन इसी बीच सकरा पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरा थाना क्षेत्र के मोहहमदपुर पंचायत के मुखिया अनन्त शयनम सहित अन्य कई लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 2 बोतल शराब और 28 खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं.
फिलहाल पुलिस ने मुखिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी. मामले के सत्यापन के लिए जब पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो मुखिया और दो लोगों को रंगेहाथ दबोचा गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.