ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी...

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

09-Oct-2023 12:37 PM

By First Bihar

DESK: भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगानाऔर छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है।


पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक मध्य प्रदेश में 17 नबंबर, मिजोरम में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण में जबकि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इन सभी पांच राज्यों में मौजूदा सरकारों का कार्यकाल साल 2024 से पहले खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।


पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता बने हैं। जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 8.2 करोड़ है और महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ हैं। पांच राज्यों को कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। जिनपर चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। बुजुर्ग मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म अप्लाई करना होगा।