ब्रेकिंग न्यूज़

JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट

PAN कार्ड को जल्द करा लें आधार से लिंक, नहीं तो 10 हजार रुपये का हो सकता है जुर्माना

02-Mar-2020 02:59 PM

DESK: अगर अभी तक आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो जल्द ही इसे करा लीजिए, नहीं तो आपको मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है. पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारिख 31 मार्च 2020 है. अगर आपने 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपकी इस लापरवाही पर आयकर विभाग 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है. 

बता दें कि जानकारों का कहना है कि इनकम टैक्स एक्ट के तहत आधार से लिंक नहीं कराने पर वैसे पैन कार्ड को निष्क्रिय समझा जाएगा. इसके साथ ही आयकर विभाग ने हाल ही में यह नोटिफाई किया है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है. 

इनकम टैक्स विभाग के मौजूदा कानून के सेक्शन 272बी के तहत ऐसे कार्डधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इन आयकरदाताओं पर 10 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक नहीं कराने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई का विचार नहीं है.