बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jul-2024 06:48 PM
By First Bihar
DESK: फिल्म जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को पुलिस ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। सिंगर के खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है।
दरअसल, सिंगर राहत फतेह अली खान का उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के साथ पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। सिंगर ने सलमान अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। सलमान ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ दुबई में शिकायत दर्ज कराया था। राहत फतेह अली खान किसी शो को लेकर दुबई में थे, जहां बुर्ज दुबई की पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि राहत फतेह अली खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने नौकर की बेरहमी से पिटाई करते नजर आए थे और बाद में उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी। राहत फतेह अली खान ने जरूरी था, तू इतनी खूबसूरत है, मैं जहां रहूं, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी जैसे गाने दिए हैं।