मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-Dec-2022 01:55 PM
DESK: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार के मामला नहीं थम रहे हैं। ताजा घटना सिंघ प्रांत के झिंझोरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने हैवानियत की सारे हदों को पार कर दिया। यहां बदमाशों ने 42 वर्षीय विधवा महिला के साथ न सिर्फ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है बल्कि गैंगरेप के बाद महिला की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला का सिर तन से जुदा कर दिया और उसके खाल को छीलकर स्तन भी काट दिए।
हैवानियत की शिकार हुई महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले दया को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में महिला की हत्या कर दरिंदों ने उसका सिर और स्तन को काट दिया। महिला की पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने उसकी सिर की खाल उधेड़ दी और शव को सरसों के खेत में फेंककर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पाकिस्तानी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इस घटना के बाद सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी पीड़िता के घर पहुंचीं और उसके परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।