बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Dec-2023 02:51 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां पाकिस्तानी सेना के आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में अबतक 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है जबकि एक दर्जन से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबा इलाके में हुआ है, जहां आतंकियों ने विस्फोटक से भरी कार को एक इमारत से टकरा दिया।
धमाका इतना जोरदार था कि उसकी वजह से इमारत के तीन कमरे ढह गए। घायलों की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। धमाके के बाद पाकिस्तानी सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी के दौरान चार आतंकवादियों को भी मार गिराया है।
घायलों को मलबे से निकालकर अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान आतंकी संगठन है जो पाकित्सान में अफगानिस्तान की तर्ज पर सरकार बनाना चाहता है। यही वजह है कि संगठन वहां के सरकारी महकमों और अधिकारियों को लगातार निशाना बना रहा है। यह इलाका खैबर पख्तून्ख्वां के काफी करीब है और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) का गढ़ है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...