ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पाकिस्तान में अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाया, फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह के...

पाकिस्तान में अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाया, फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह के बाद फातिमा रखा अपना नाम, प्रेमी का दावा-निकाह नहीं किया है

25-Jul-2023 04:22 PM

By First Bihar

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारत के रहने वाले सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस प्रेम कहानी से अलग एक और लव स्टोरी सामने आई है। जिस तरह से सीमा हैदर अपने बॉयफ्रेंड सचिन से मिलने के लिए पाकिस्तान से भारत पहुंच गई थी, ठीक उसी तरह से भारत की रहने वाली अंजू भी अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि पाकिस्तान में अंजू ने इस्लाम अपना लिया है। उसने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और अपना नाम अंजू से फातिमा रख लिया है।  उधर अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने यह दावा किया है कि उसने अंजू से निकाह नहीं किया है। दोनों सुरक्षा की मांग करने कोर्ट गये थे। नसरुल्लाह ने आगे कहा कि अंजू की मर्जी होगी तो शादी करूंगा। उसकी जो मर्जी होगी वो करूंगा। 


राजस्थान के अलवर जिला स्थित भिवाड़ी की रहने वाली 34 वर्षीय अंजू 29 वर्षीय पाकिस्तानी प्रेमी और फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गयी थी। पाकिस्तान में उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने नसरुल्लाह से शादी की और अपना नाम भी चेंज कर लिया। अंजू से अब वह फातिमा बन गयी है। बता दें कि अंजू पहले से शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी है। इसके बावजूद वह अपने प्रेमी से मिलने और उससे निकाह करने के लिए पाकिस्तान पहुंच गयी। पहले वह कह रही थी कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान आई है कुछ दिन के बाद वह वापस इंडिया लौट आएगी। लेकिन उसने इसाई धर्म से इस्लाम धर्म को अपना लिया है। अपने प्रेमी से निकाह कर अपना नाम भी बदल लिया है। 


पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को पबजी खेलते खेलते सचिन से प्यार हो गया था और वह भारत पहुंच गई थी। अब भारत की रहने वाली अंजू को नसरुल्लाह से ऐसा प्यार हुआ कि वह सरहद पार पाकिस्तान पहुंच गई है।राजस्थान की रहने वाली अंजू की खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। समय बीतने के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोने एक दूसरे से मिलने के लिए बेकरार हो गए।


अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह पहले बच्चों को पढाने का काम करता था लेकिन अब किसी दवा कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव है। मूल रूप से अंजू उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और फिलहाल राजस्थान में रहती है। अंजू ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने का फैसला किया और बीते 21 जुलाई को विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंच गई। अब अंजू के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर वहां की सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची है।