मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
09-May-2023 03:09 PM
By First Bihar
DESK: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से उन्हें गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान खान कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे। तभी पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ा। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। इस दौरान इमरान खान के समर्थकों और वकील से मारपीट की गयी। इमरान खान को पुलिस ने एनएबी को सौंपा है।
बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाये थे। इस पर पाकिस्तान की आर्मी ने इमरान खान की निंदा की थी। वही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मुसर्रत चीमा का कहना है कि इमरान खान को टॉर्चर किया जा रहा है। इमरान खान के समर्थकों और उनके वकील को भी पीटा गया है। पिटाई से कई लोग घायल हो गये हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।