मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Mar-2021 02:44 PM
DESK : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए पाकिस्तान के स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि इमरान खान को कोरोना हुआ है. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है.
बता दें कि इमरान खान ने गुरुवार को ही कोरोना का टीका लिया था और पाकिस्तान के लोगों से महामारी को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था. इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac की पहली डोज ली थी. टीका लेने के तीसरे दिन ही इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद उन्होंने खुद को ही घर पर लोगों से अलग कर लिया है. उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी अब टेस्ट कराया जा रहा है.
इमरान खान के टीका लेने की जानकारी देते हुए पीएम कार्यालय के तरफ से ट्वीट कर लिखा गया कि ‘प्रधानमंत्री इमरान खान को आज टीका लगाया गया. इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया.’इसके साथ कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित इलाकों में वहां लॉकडाउन भी लगाया गया था.