पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
22-Mar-2022 08:52 AM
DESK : पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार धर्मांतरण के लिए एक लड़की का अपहरण करने आए हमलावरों ने हिंदू लड़की की हत्या कर दी.
घटना सिंध प्रांत के सुक्कुर इलाके में हमलावरों का विरोध करने के बाद 18 साल की पूजा ओड को सड़क के बीच में गोली मार दी गई. सुक्कुर जिले के SP ने बताया कि पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लशारी के पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. SP ने बताया कि आरोपी वाहिद बख्श पूजा से शादी करने के लिए उसका अपहरण करना चाहता था.
पूजा के पिता ने इंडिपेंडेंट उर्दू को बताया कि सिंध में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं. लेकिन इन मामलों में कहा जाता है कि हिंदू लड़कियों ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है. मेरी बेटी ने शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.