ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पाकिस्तान के एयरलाइंस का तुगलकी फरमान, एयर होस्टेस को अब फ्लाइट में पहनना...

पाकिस्तान के एयरलाइंस का तुगलकी फरमान, एयर होस्टेस को अब फ्लाइट में पहनना होगा अंडरगारमेंट्स

30-Sep-2022 05:03 PM

DESK : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक अजीबगरीब आदेश सुनकर हर कोई दंग है। PIA ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए एक तुगलकी फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक अब PIA के क्रू मेंबर्स यानी एयर होस्टेस को अब फ्लाइट में अंडरगारमेंट्स पहनना अनिवार्य है। इसके लिए बकायदा सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना का हवाला देते हुए इस आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा गया है। PIA का कहना है कि केबिन क्रू मेंबर्स की पोशाक के कारण एयरलाइंस की छवि खराब होने के साथ ही यात्रियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।


पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के जीएम आमिर बशीर ने अपने निर्देश में कहा है कि ‘यह बहुत ही चिंता की बात है कि कुछ केबिन क्रू यात्रा करते समय होटलों में रहने और विभिन्न प्रकार के दौरे के दौरान कैजुअल कपड़े पहनते हैं। इस तरह की ड्रेसिंग यात्रियों पर एक खराब प्रभाव छोड़ती है। यह व्यक्ति की नकारात्मक छवि को चित्रित करती है’।


उन्होंने केबिन क्रू को उचित अंडरगारमेंट्स के ऊपर अनिवार्य रूस से सादे ड्रेस पहनने की हिदायत दी है। बशीर ने कहा है कि पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नैतिकता के अनुसार होने चाहिए। आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारियों को केबिन क्रू मेंबर्स की निगरानी का निर्देश दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के इस आदेश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।