ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

पाकिस्तान का अगला PM कौन.. इमरान खान की आज अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

पाकिस्तान का अगला PM कौन.. इमरान खान की आज अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

09-Apr-2022 09:52 AM

DESK : पाकिस्तान में इमरान खान की कुर्सी बचेगी या नहीं आज फैसला हो जायेगा. इमरान सरकार के खिलाफ वहां की संसद नेशनल असेंबली में आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग  होनी है. दरअसल, दो दिन पहले ही पाक सुप्रीम कोर्ट ने संसद भंग करने और अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली से खारिज करने के फैसले को रद्द कर दिया था और 48 घंटों के अंदर वोटिंग कराने को कहा था.


माना जा रहा है कि इमरान खान सरकार गिरने के बाद पीएमएल (नवाज) के नेता शाहबाज़ शरीफ प्रधानमंत्री बन सकते हैं. शाहबाज शरीफ के पीएम बनने के बाद उनके भाई और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ पाकिस्तान लौट सकते हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों की आवश्यकता है. हालांकि उन्होंने इससे अधिक संख्या का पहले ही समर्थन दिखा दिया है. 


अब खान पाकिस्तान के इतिहास में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हो सकते हैं, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा. पाकिस्तान के इतिहास में यह भी एक रिकॉर्ड है कि कोई भी प्रधानमंत्री पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. आज वोटिंग के बाद यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि इमरान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे या कायम रहेगा.


इधर, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से कुछ घंटे पहले, राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, प्रधानमंत्री इमरान खान  ने अपने समर्थकों से रविवार शाम को उनके साथ सड़क पर उतरने का आह्वान किया. समर्थकों से उन्होंने कहा कि ‘‘नयी आयातित सरकार'' के सत्ता में आने पर वे रविवार को देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें.