Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
13-May-2024 02:18 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए हुए हैं। पीएम ने सोमवार को हाजीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एक तरफ जहां एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करके केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का जिक्र करके विपक्ष पर तंज भी कसा। पीएम ने साफ़ लहजे में पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देने की बात कही।
पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। INDI गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान आ रहे हैं? वह कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं हैं। अरे भाई, नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।
इसके आगे पीएम ने कहा कि यह देश का चुनाव है। यह हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। कौन है, जिसके हाथों में हम देश की बागडोर दें, इसका फैसला करने का चुनाव है। यह देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है।
उधर, महंगाई का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था- महंगाई डायन खाये जात है। तब महीने की 30 हजार की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी टैक्स दो। आज मोदी ने ऐसा सुधार किया है कि 50 हजार तक की आय पर आपको एक नया पैसा टैक्स नहीं देना होगा।