ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पकड़ा गया मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स, अफजल बनकर दी थी...

पकड़ा गया मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स, अफजल बनकर दी थी धमकी

15-Aug-2022 07:00 PM

DESK : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अनके परिवार को फोन पर धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिया गया शख्स पेशे से आभूषण कारोबारी है और दक्षिण मुंबई में उसकी ज्वेलर्स की दुकान है।  56 वर्षीय विष्णु विभु भौमिक ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पीटल में धमकी देने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था। फिलहाल मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम हिरासत में लिए गए शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


डीसीपी निलोत्पल के मुताबिक आरोपी को बोरीवली वेस्ट इलाके से पकड़ा गया है।फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि सुबह 10.39 के करीब आरोपी ने पहला फोन किया। इसके बाद कई बार फोन कर मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी थी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आरोपी ने किस कारण से फोन कर मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लोगों को धमकी दी।


बता दें कि सोमवार की सुबह रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को एक दो बार नहीं बल्कि 8 से 9 बार लगातार फोन कर धमकी दी थी। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल प्रबंधन ने डीबी मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया थी। मुंबई पुलिस स्पेशल टीम फोन कॉल को ट्रेस करने में जुट गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहिसर से 56 वर्षीय विष्णु विभु भौमिक को हिरासत में लिया।