दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Oct-2019 08:37 AM
DESK: आतंकी कैंपों पर भारत के हमले के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है. भड़के पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि, भारत से न्यूक्लियर कम एटोमिक वॉर होगा.
शेख रशीद ने कहा कि ‘पाकिस्तान पर गंभीर खतरा है, भारत के साथ जंग खौफनाक होगी, ये पारंपरिक युद्ध नहीं होगा. एटॉमिक वॉर हो सकता है. जो लोग ये सोच रहे हैं कि 4-6 दिन गोले चलेंगे, हवाई हमले होंगे या नेवी के गोले चलेंगे, बिल्कुल नहीं, ये परमाणु युद्ध होगा.’
आपको बता दें कि भारतीय सेना ने रविवार को पीओके के नीलम घाटी में चार आतंकी कैंप और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 10 जवान और कई आतंकी भी मारे गए थे.