Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
03-Nov-2022 05:11 PM
DESK : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर फायरिंग हुई है। यह फायरिंग गुजरांवाला में आजादी मार्च के दौरान किया गया है। माना जा रहा है कि ये फायरिंग पुलिस की तरफ से की गई है, जिसमें कथित तौर पर 5 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की घटना इमरान खान के कंटेनर के पास हुई है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के हाथ और पैर में चोट की भी खबर है।
जानकारी हो कि, इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान को जबसे तोशखाना मामले में दोषी करार दिया गया हैं, तबसे वो लगातार आजादी मार्च पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी। लेकिन इस बार वहां पर फायरिंग हुई जिसमें इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं। उनके अलावा पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए बताए जा रहे हैं।
इस घटना को लेकर मिली ताजा अपडेट के अनुसार इमरान के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान खान के कंटेनर पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है हमले में PTI नेता फैसल जावेद भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रैली में शख्स ने AK-47 से हमला किया है। हमले के बाद सामने आए कई वीडियो में इमरान के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है।
गौरतलब हो कि, इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। जिसके बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी। ऐसा कहा जाता है कि इमरान खान अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। इमरान को कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ।