ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / news / राजकीय सम्मान के साथ होगा रघुवंश बाबू का अंतिम संस्कार, आज शाम की...

राजकीय सम्मान के साथ होगा रघुवंश बाबू का अंतिम संस्कार, आज शाम की फ्लाइट से पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर

13-Sep-2020 02:50 PM

DESK : राजद नेता और लालू यादव के बहुत करीबी रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस दुनिया को 74 साल की उम्र में अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद बिहार के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. 


आपको बता दें कि आज सुबह रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि आज शाम की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचेगा और रघुवंश बाबू के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 


गौरतलब है कि रघुवंश बाबू का पैतृक गांव वैशाली महनार का पानापुर गांव है जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. आपको बता दें कि रघुवंश बाबू वैशाली के लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं और उनके पैतृक गांव के भी वैशाली में होने के कारण उनका खास लगाव रहा है. सीएम नीतीश को लिखी चिट्ठी में उन्होंने वैशाली का विकास करवाने की अपील भी की थी.