ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस ने दिखाया 500 का नोट तो उतर गया नीचे

18-Mar-2020 10:06 AM

DESK: युवक पेड़ पर चढ़कर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस पहुंची और युवक को उतरने के लिए बोलने लगी. लेकिन वह जान देने की बात कर रहा था. जब पुलिस के एक कर्मी ने 500 रुपए का नोट दिखाया और बोला की उतरोंगे तो दे देंगे. पैसा देख युवक पेड़ से नीचे उतर गया. यह अनोखी घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई दुर्ग की है.

पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पैसा का लालच देख युवक नीचे उतर गए. जिससे बाद पुलिस ने उससे परिजनों के हवाले कर दिया. जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली. परिजनों को डर था कि कही युवक पेड़ फांसी लगाकर सुसाइड न कर ले. वह बार-बार धमकी दे रहा था. 

युवक के भाई ने बताया कि वह पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और 50 फीट ऊपर चढ़कर नीचे कूदने की बातें करने लगा. इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे और उसको लगातार उतरने के लिए गुजारिश करते रहे. लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था. लेकिन पैसा देख वह नीचे उतर गया.